Rajasthan capital,jaipur established 30 march 1949 distt 33 division 7 sex ratio 928 literacy 67.07% cheif minister vasundhra raje governer marget alva
Saturday, January 4, 2014
राजस्थान में अब शिक्षक भर्ती को आरटेट के साथ जोड़ा जाएगा। एक अभ्यर्थी को एक से अधिक प्रकार की परीक्षा देने से बचाने के लिए ऐसा निर्णय किया जा रहा है। गुरुवार को शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ लंबी बैठक के बाद यह जानकारी दी। बैठक में किए गए निर्णय को अंतिम रूप शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में दिया जाएगा। सराफ ने बताया कि टेट को खत्म करना संभव नहीं है, क्योंकि यह केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार संचालित होती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अधिक परीक्षाओं से बचाने के लिए यह निर्णय किया जा रहा है। नए नियमों के अनुसार टेट परीक्षा में ही मेरिट बनाकर अभ्यर्थियों का चयन भर्ती के लिए कर लिया जाएगा। इसमें 10 नंबर सेकंडरी-सीनियर सेकंडरी के आधार पर और 10 नंबर ग्रेजुएशन से लिए जाएंगे। शेष मेरिट टेट परीक्षा से तैयार की जाएगी। जिला परिषदों या आरपीएससी के माध्यम से भर्ती नहीं की जाएगी। इससे बीएड करने वाले अभ्यर्थी को बार-बार की परीक्षा से बचाया जा सकेगा। पहले भरेंगे रिक्त पद, सुप्रीम कोर्ट से लेंगे केस राज्य के स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद रिक्त हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
whatsapp awesome
ReplyDelete